पुरस्कृत किये गये बाल उत्सव में अव्वल आने वाले बच्चे

प्रखंड के पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव पर लंबी कूद प्रतियोगिता हुई. इसमें कक्षा तीन से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया
हसनपुर : प्रखंड के पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव पर लंबी कूद प्रतियोगिता हुई. इसमें कक्षा तीन से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. लम्बी कूद लगाने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया. शिशु कक्षा के छात्रों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई. इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. इसमें वर्षा कुमारी, सिमरन कुमारी, अनामिका, अन्नु कुमारी, साक्षी कुमारी, तन्वी सिंह, जायसी, शोभित कुमार, मंजेश कुमार, रितेश कुमार, मनीषा, खुशी रानी, भार्गव कुमार, हर्ष कुमार, निरंजन कुमार, ऋतुराज कुमार, रोशन कुमार आदि शामिल हैं. मौके पर निदेशक रामकिशोर राय, उदयचंद्र मिश्रा, जगन्नाथ झा, चंद्रशेखर झा, ललन कुमार झा, अमित किशोर राय, भारती किशोर राय, सुमन चौधरी, राज कुमार मिश्र, नीरज कुमार, सुमन चौधरी, रवि शंकर, रामविक्रम सिंह, सुधांशु कुमार, बाबुल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




