सर्पदंश से बच्चे की मौत, मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 10:32 PM
मुसेपुर गांव में सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.
सिंघिया. मुसेपुर गांव में सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. खेलने के दौरान घर में रखी कोठी के नीचे सुराग था. इसमें उसका पैर चला गया. उसके अंदर छुपे सर्प ने पैर में काट लिया. उसके बताने पर मां ने समझा कि चूहा ने काट लिया है. हालत बिगड़ने पर झाड़फूंक कराने लगे, लेकिन सुधार नहीं हुआ. परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान स्थानीय अभय सदा के पुत्र भुल्ला सदा के रूप में की हुई. किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










