Fake teacher reinstatement case: शिक्षा समिति की बैठक में उठा फर्जी बहाली का मामला

Case of fake teacher reinstatement raised प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई.
Fake teacher reinstatement case: विभूतिपुर : प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई. अध्यक्षता समिति अध्यक्ष पंसस मिथिलेश कुमार ने की. इसमें प्रावि धोबीटोल में फर्जी शिक्षक की बहाली को लेकर सदस्यों ने असंतोष जताया. प्रखंड के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी विमर्श किया गया. समिति सचिव सह बीइओ कृष्णदेव महतो ने बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन का संकल्प दोहराया. विभाग की प्रगति से सभी सात सदस्यों को अवगत कराने की जिम्मेवारी लेखपाल योगेश कुमार को सौंपा गयी गयी. मौके पर राम प्रकाश महतो,उपमुखिया राजबली राय, पंसस प्रभात कुमार,सत्यभामा देवी ,हिमांशु कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




