ePaper

Pahalgam Terror Attack:पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 27 Apr 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack:पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ स्थानीय जनसुराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack:समस्तीपुर : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ स्थानीय जनसुराज कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान पाकिस्तान सरकार और आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. मार्च शहर में स्टेडियम गोलंबर से निकलकर मुख्य मार्ग से समाहरणालय होते हुए सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने आंबेडकर स्मारक स्थल पर आकर समाप्त हुई. नेतृत्व कर रहे जनसुराज के जिलाध्यक्ष राजकपूर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश में शोक व गुस्से की लहर है. आतंकियों ने तबारतोड़ फायरिंग कर 26 पर्यटक की हत्या कर दी. इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश आक्रोशित हैं. इसे किसी भी रुप में सहन नहीं किया जा सकता, जो भी इस नरसंहार के दोषी हैं, उसे मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए. इसके लिए भारतवासी एकजुट हैं. मौके पर जनुसराज किसान मोर्चा के स्थानीय जिलाध्यक्ष साकेत, जिला महासचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोर कमेटी के सदस्य रामबालक पासवान, निरंजन ठाकुर, तारकेश्वरनाथ गुप्ता, इंदु गुप्ता, सत्यनारायण यादव मौजूद रहे.

दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें

समस्तीपुर : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रविवार को शहर में मोबाइल, मोबाइल ऐसोसिरिज और माेबाइल रिपेयर के सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखा. इस दौरान घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकियों के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया. दुकानदारों का कहना है कि घटना से पूरा देश मर्माहत है. सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए. पूरा देश एकजुट है. कश्मीर से लेकर बंगाल तक हिंदुओं पर हमला हो रहा है. अभी पहलगामा में इस्लामिक आतंकियों ने धर्म पूछकर मासूम हिंदू यात्रियों की हत्या की. इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश आक्रोशित है. इसे किसी भी रुप में सहन नहीं किया जा सकता, जो भी इस नरसंहार के दोषी हैं, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए. इसके लिए भारतवासी एकजुट हैं. मौके पर संतोष सिंह, अविनाश सिंह बादल, राकेश कुमार, नीरज कुमार, रजनीश कुमार, कौशिकेश रौशन, दीपक सिंह चौहान, निखिल झा, कुंदन, अमन, देवराज, रौशन सिंह, आशुतोष सिंह, विकास गांधी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन