ePaper

Samastipur News:बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी, इलाजरत

Updated at : 29 Jul 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी, इलाजरत

बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक केस के सिलसिले में समस्तीपुर पहुंचे बांका जिला के एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित गर्ल्स हाई स्कूल रोड में सोमवार देर रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक केस के सिलसिले में समस्तीपुर पहुंचे बांका जिला के एक व्यवसायी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटनास्थल पर फायरिंग व शोर शराबे की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग एकत्रित हुए. इससे पहले बदमाश बाइक से भाग निकला. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. उसकी पहचान बांका जिला के बांका थाना के रैनिया निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र 40 वर्षीय सुधाकर कुमार सिंह के रुप में हुई है. उसके दाएं हाथ में गोली लगी है. इधर, देर रात सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे एएसपी संजय पाण्डेय और नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक से घटना के बारे में पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन खरीद बिक्री को लेकर लेन देन का विवाद सामने आया है.

– घटना के पीछे जमीन खरीद बिक्री को लेकर लेन देन की चर्चा, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार बांका जिला के रैनिया निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र 40 वर्षीय सुधाकर कुमार सिंह बांका जिला में ही व्यवसाय करते हैं. उन्होंने बताया कि समस्तीपुर के काशीपुर हाई स्कूल रोड में परिचित व्यक्ति को उसकी जमीन खरीदने के लिए एडवांस करीब 26 लाख रुपये दिया था. बाद में वह जमीन रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया. साथ ही एडवांस के तौर पर दिए गए रुपये भी नहीं लौटा रहा था. उन्होंने नगर थाना में उक्त आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इस केस के सिलसिले में वह सोमवार को समस्तीपुर आए. शाम के वक्त काशीपुर में जान पहचान के एक व्यक्ति से जमीन के पेपर के सिलसिले में मिला. इसके बाद लौट रहा था. इस क्रम में काशीपुर गर्ल्स हाईस्कूल रोड में बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दिया. गोली उनके दाएं हाथ में लगी. फायरिंग और शोर शराबे की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इससे पूर्व बदमाश वहां से भाग निकला. नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रांरभिक अनुसंधान में घटना के पीछे जमीन खरीद बिक्री को लेकर लेन देन का विवाद सामने आ रहा है. इस संबंध में बीते 12 फरवरी को पीड़ित व्यक्ति के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. फिलहाल, घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur kumar

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन