समस्तीपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन ही बवाल, पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Feb 2025 1:31 PM

विज्ञापन

BSEB Inter Exam 2025: बिहार में इंटर 2025 की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है. पहले दिन ही समस्तीपुर के आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में हंगामा और पुलिस लाठीचार्ज की घटना सामने आई है.

विज्ञापन

BSEB Inter Exam 2025: बिहार में इंटर 2025 की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है. इस बीच पहले ही दिन समस्तीपुर के आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में हंगामा और पुलिस लाठीचार्ज की घटना सामने आई है. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं देने पर विवाद खड़ा हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा. इस घटना ने छात्रों और उनके परिजनों में नाराजगी पैदा कर दी है.

मेन गेट बंद करने के बाद हुआ हंगामा

परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने समय से पहले ही मेन गेट बंद कर दिया. जिससे बच्चे अंदर नहीं जा पाए. जब बच्चों ने अंदर जाने की कोशिश की, तो ताला जड़ दिया गया. मजबूर होकर छात्रों ने गेट पर धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

इस घटना के बाद, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है. हर केंद्र पर पुलिस बल तैनात है और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

Also Read:  बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन, बजट पेश कर रहीं निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

बिहार बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

बता दें कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं. जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. किसी भी समस्या के लिए परीक्षार्थी और अभिभावक बिहार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232227 और 0612-2232257 पर संपर्क कर सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन