तबीयत बिगड़ने से बीपीएससी शिक्षिका की हुई मौत

Updated at : 22 Feb 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने से बीपीएससी शिक्षिका की हुई मौत

जिले के पूसा प्रखंड के मोरसंड स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित एक बीपीएससी शिक्षिका की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के पूसा प्रखंड के मोरसंड स्थित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित एक बीपीएससी शिक्षिका की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बिसटारा निवासी हिमांशु यादव की पत्नी 36 वर्षीय रेखा यादव के रुप में बतायी गयी है. सदर अस्पताल में मृतका के पति हिमांशु यादव ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा समस्तीपुर के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित मोरसंड पूसा में संस्कृत की शिक्षिका थी. पिछले साल बीपीएससी टीआरई टू में 10 फरवरी को रेखा का विभागीय स्तर पर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापन किया गया था. नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कालोनी मुहल्ला स्थित गली नंबर तीन स्थित एक किराये के मकान में रेखा और उसके पति हिमांशु साथ रहते थे. हिमांशु ने बताया कि हर दिन के तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे रेखा नींद से जागी और पानी पीकर बाथरूम चली गई. थोड़ी देर बाद बाथरूम के अंदर आवाज हुई. जाकर देखा, तो रेखा बाथरूम के अंदर जमीन पर गिरकर अचेत हो गई थी.

शोर मचाकर मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया

शोर मचाकर मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया. स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां चिकित्सकाें ने स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रेखा को पहले से कोई बीमारी नहीं थी. वह बिल्कुल स्वस्थ थी. हाल ही में रेखा ने बीपीएससी टीआर थ्री में परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया था. उसका गोपालगंज में काउंसेलिंग निर्धारित थी. घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा है. इधर, शिक्षिका की मौत से सरकारी विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं में शोक की लहर है. घटना के बाद विद्यालय के सहकर्मियों ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिया. सदर अस्पताल में मृत्योपरांत परिजन एबुलेंस से शव लेकर उत्तर प्रदेश रवाना हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन