ePaper

Samastipur News: केवटा में पानी भरे गड्ढे में मिला लापता किशोर का शव

Updated at : 13 Oct 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: केवटा में पानी भरे गड्ढे में मिला लापता किशोर का शव

Body of missing teenager found in water filled pit केवटा वार्ड 13 में एक किशोर का शव मिट्टी खुदाई से बने गड्ढे से बरामद हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News: Body of missing teenager found in water filled pit दलसिंहसराय : थाना के केवटा वार्ड 13 में एक किशोर का शव मिट्टी खुदाई से बने गड्ढे से बरामद हुआ. मृतक की पहचान केवटा वार्ड 10 निवासी अरुण दास के पुत्र समरजीत कुमार (14) के रूप में हुई है. स्वजनों ने बताया कि समरजीत एक दिन पहले से ही लापता था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान घर के बगल में एक गड्ढे के पास उसका कपड़ा पाया गया. लोगों ने आशंका जतायी कि वह इसी में है. गड्ढे में जब उसकी खोजबीन की तो उसका शव बरामद हुआ. लोग शौच के दौरान डूबने से मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को शव सौंप दिया है. केवटा पंचायत के पूर्व मुखिया नीलम देवी ने प्रशासन से लोगों के द्वारा मिट्टी खुदाई की मानक तय करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन