हसनपुर के आदर्श कुमार चौधरी ने NEET में 993वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

सफल छात्र आदर्श की फोटो | Prabhat Khabar Network

बसंतपुर के आदर्श कुमार चौधरी ने NEET परीक्षा में 993वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बचपन से ही पढ़ाई में तेज आदर्श की इस उपलब्धि से हर कोई उत्साहित है.

विज्ञापन

NEET Result News: प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी आदर्श कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल करते हुए 993वीं रैंक प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बचपन से ही पढ़ाई में रहे मेधावी

आदर्श कुमार चौधरी, मुरारी चौधरी और मीना देवी के पुत्र हैं. पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि आदर्श बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उनकी लगन और मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की.

परिवार और क्षेत्र में खुशी

आदर्श की सफलता पर गांव और आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में रामप्रवेश चौधरी, दीपक कुमार चौधरी, विजय कुमार राय और जवाहर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन