Samastipur News:बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के सलखन्नी गांव के निकट मंगलवार को युवक का शव नदी में उपलता हुआ मिला.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर : थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के सलखन्नी गांव के निकट मंगलवार को युवक का शव नदी में उपलता हुआ मिला. सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुल के पास राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं इसकी जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला. उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. कोई इसे आत्महत्या बता रहा था तो कोई हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जता रहा था. इस संबंध में पूछे जाने पर अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि युवक की पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया. लेकिन पहचान नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन