Samastipur News:एक ही छत के नीचे होगा प्रखंड व अंचल कार्यालय

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:एक ही छत के नीचे होगा प्रखंड व अंचल कार्यालय

ब जल्द ही प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय एक ही छत के नीचे होगा. पहले प्रखंड व अंचल के काम से आने वाले लोगों को अलग-अलग भवनों में जाना पड़ता था.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : अब जल्द ही प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय एक ही छत के नीचे होगा. पहले प्रखंड व अंचल के काम से आने वाले लोगों को अलग-अलग भवनों में जाना पड़ता था. जिससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ता था. नीचे प्रखंड कार्यालय व उपर फ्लोर पर अंचल कार्यालय बनाने का कार्य प्रगति पर है. इसके निर्माण में दर्जनों मजदूर युद्ध स्तर पर काम में लगे हैं. यह भवन पूर्व के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहे कार्यालय को तोड़ कर नये ढंग से निर्माण हो रहा है. बताते हैं कि यह कार्यालय करीब सोलह करोड़ की लागत से भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है जो अट्ठारह महीने में बनकर तैयार हो जायेगा. सीओ आकाश कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में कर्मियों के रहने के लिए आवास नहीं होने से फिलहाल उन्हें रहने की परेशानी होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन