Samastipur News:भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चुनावी योजना पर चर्चा

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 05 Oct 2025 7:13 PM

विज्ञापन

प्रखंड के फतेहपुर वाला स्थित निजी विद्यालय में भाजपा ताजपुर दक्षिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के फतेहपुर वाला स्थित निजी विद्यालय में भाजपा ताजपुर दक्षिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन उपाध्यक्ष संगीता देवी ने किया. इसमें चुनावी प्रक्रिया के लिए शक्ति केंद्र पालक बनाये गये. इसमें फतेहपुर वाला से संगीता देवी, कस्बे आहर से राज कुमार पंडित, रामापुर महेशपुर से राज कुमार राय, मानपुरा से अजय कुमार सिन्हा, माधोपुर दिघरुआ से संतोष कुमार दास और कोठिया से राम विलास साह उर्फ फकीरा साह शामिल हैं. मौके पर विधानसभा प्रभारी रामयाद शांडिल्य, विधानसभा संयोजक राज कुमार पंडित, जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक जय नारायण यादव, पूर्व मुखिया विनोद कुमार राय, पूर्व मुखिया सुरेश साह, पंचायत अध्यक्ष प्रदुमन कुमार, आनंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.उजियारपुर : प्रखंड के मालती पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कैलाश पंडित के आवास पर बिहार विधानसभा की चुनावी योजना पर चर्चा की. संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता अमित सम्राट ने किया. मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक उपस्थित हुए. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, महत्वपूर्ण सुझाव व अहम मार्गदर्शन दिये. मौके पर कपिलदेव चौधरी, ललन प्रसाद सिंह, अनिता साह, अशोक कुमार शर्मा, राम दयाल पंडित, प्रेमसागर झा, मुकेश झा, शेखर प्रसाद, राज कुमार सिंह, चंदेश्वर साह, उमेश राम, शशिंद्र मिश्रा, रमन पाठक, पोषण पासवान, विधन सहनी, सोनू साह, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, राधा महाराज, विमला देवी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन