ePaper

कचहरी गाछी से ससुराल आये युवक से बाइक छीना

Updated at : 09 Jun 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
कचहरी गाछी से ससुराल आये युवक से बाइक छीना

थाना क्षेत्र के कचहरी गाछी से ससुराल आए एक युवक से बदमाशों ने एक बाइक छिनतई की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कचहरी गाछी से ससुराल आए एक युवक से बदमाशों ने एक बाइक छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में मुजफ्फरपुर जिले के बंगरा चौपान निवासी सह बाइक मालिक राहुल कुमार ने थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना सात जून की रात्रि होने की बात बताई गई है. आवेदन में बताया गया कि मैं अपने ससुराल बोचहां निवासी तेजू महतो के यहां आया हुआ था. घटना के दिन मेरे छोटे साला कुन्दन तबीयत बिगड़ गई थी. जिसे उसे रात्रि के साढ़े नौ बजे अस्पताल ले जाने के लिए घर से अपने बड़े साला के साथ बाइक से लेकर चला. इसी दौरान शंकर चौक के समीप पहुंचते ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. मैंने एक बाइक सवार को रोकर दोनों साला को उस पर बैठाकर अस्पताल भेज दिया और बाइक को लेकर पेट्रोल पंप की ओर चल दिया. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पास आये और मदद के नाम पर बाइक को गमछे से बांध कर पेट्रोल पंप तक पहुंचाया. तेल लेने के बाद उसने हमें अस्पताल पहुंचाने का वादा कर अपने साथ लेकर चला और रास्ते में कचहरी गाछी के पास बाइक छीनकर फरार हो गया. किसी तरह अस्पताल पहुंचकर सारी बातें बड़े साला को बतायी. दोनों मिलकर बाइक को खोजा किंतु सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इसे लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन