Samastipur News:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कुरसाहा पुल के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कुरसाहा पुल के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक मौत हो गई. उसकी पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के सैदपुर- बलथारा गांव के भरत राय के पुत्र कुंदन कुमार (25) के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि कुंदन अपने घर से कुरसाहा साले की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से निकला था. जैसे ही वह कुरसाहा पुल के पास पहुंचा बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. जहां युवक जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा था. स्थानीय लोग उसे सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इधर, कुंदन की मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गई. कुंदन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन