कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट कंटेनर के ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
ताजपुर. थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट कंटेनर के ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे उपचार के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया. स्थिति चिंताजनक देख उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बाइक सवार मुसरीघरारी की ओर से ताजपुर आ रहा था. सब्जी मंडी के निकट ताजपुर की ओर से जा रहा एक कंटेनर ने बाइक में ठोकर मार दिया. जिससे बाइक सवार व्यक्ति एवं उसकी पुत्री बाइक से गिर गये और बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों जख्मी को ताजपुर हॉस्पिटल लाया गया. डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बेटी को रेफर कर दिया. मृतक की पहचान पूसा महमदा निवासी लखिन्द्र राय एवं पुत्री रूप कुमारी के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया. चालक फरार हो गया. आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




