ePaper

बिहार पुलिस की फिर सामने आयी लापरवाही, कोर्ट परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ा 5 कैदी फरार

Updated at : 28 May 2025 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार के समस्तीपुर जिले में पांच कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए. इनमें से एक कैदी पकड़ा गया, वहीं चार अन्य फरार हो गए. फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है. वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने में आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है.

पांच में से एक कैदी धराया

जानकारी के अनुसार, पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, तभी कोर्ट कैंपस परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे. हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया. वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए. फरार हुए अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है.

पुलिस महकमे में हड़कंप

फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में लापरवाही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन