ePaper

रेलवे ट्रैक पर सो गयी दो बच्चों की मां, जैसे ही गुजरी मालगाड़ी...

Updated at : 09 Mar 2020 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर सो गयी दो बच्चों की मां, जैसे ही गुजरी मालगाड़ी...

मृत महिला की लाश को लेकर भाग गये ग्रामीण, Villagers run away dead body of died woman

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड के बसढिया रेलवे हॉल्ट के पास सोमवार को ट्रेन से कट कर एक 35 वर्षीय विवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस बात की खबर गांव वालों को लगते ही मृत महिला की लाश को लेकर ग्रामीण भाग गये.

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड वार्ड संख्या 3 निवासी आमद अंसारी की 35 वर्षीया पत्नी व दो बच्चों की मां सबला खातून किसी कारणवश बसढिया हॉल्ट 38 नंबर रेलवे गुमटी के पास आयी और दलसिंहसराय से समस्तीपुर की ओर जानेवाली रेलवे लाइन पर लेट गयी. जैसे ही मालगाड़ी वहां से गुजरी, महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इस बात की जानकारी परिजनों को लगते ही परिजन सहित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को साथ ले गये. इधर, आरपीएफ के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिली है. लाश रेलवे ट्रैक पर नहीं मिला है. इसे लेकर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन