ePaper

Bihar Election 2025: बगावत की आग में झुलस रही NDA-लोजपा और जनसुराज, समस्तीपुर में बागी नेता बिगाड़ रहे समीकरण

Updated at : 16 Oct 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Election 2025: एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दल भाजपा बगावत की आग से झुलस रही है. वहीं जनसुराज में भी यही स्थिति है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: समस्तीपुर जिले के दस विधानसभा सीट पर कमोबेश पिच तैयार हो गया है. इस पर बैटिंग करने वाले राजनीतिक खिलाड़ियों के चेहरे भी सामने आ गये हैं. इसके साथ ही बगावत के सुर भी उठने शुरू हो गये हैं. खास कर सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक दल भाजपा बगावत की आग से झुलस रही है. वहीं जनसुराज में भी यही स्थिति है. नेताओं की नाराजगी इस कदर सामने आ रही है कि जैसे ही एनडीए की ओर से उजियारपुर सीट RLM के खाते में दी गयी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी गुगली फेंकनी शुरू कर दी. जब पार्टी ने उनके तेवर का तवज्जों नहीं दिया तो उन्होंने नामांकन कर इस सीट पर ताल ठोक दिया. ऐसे में अपने ही घटक दल के प्रत्याशी के लिए यह मुश्किल खड़ी कर सकती है.

रूपांजलि कुमारी हुई बागी

विभूतिपुर विधानसभा सीट जदयू के खाते में जाने के बाद वहां से रूपांजलि कुमारी ने बागी रुख अख्तियार कर लिया है. हालांकि इन्होंने अब तक नामांकन नहीं किया है. नामांकन की तिथि शुक्रवार तक तय है, इसके कारण उनका रुख आज पूरी तरह से साफ हो जायेगा. ठीक इसी तरह की स्थिति जनसुराज में भी सामने आ रही है. समस्तीपुर से पार्टी की ओर से टिकट की प्रबल दावेदार रहीं चेतना झांब को दरकिनार किया गया. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पार्टी से बागी राह अपना लिया है.

लोजपा नेता अभय कुमार सिंह का बागी तेवर

उजियारपुर से जनसुराज के राजू सहनी भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करने की बात कह रहे हैं. अब वह नामांकन करते हैं या नहीं यह शुक्रवार को साफ हो जायेगा. ठीक यही स्थिति मोरवा में लोजपा की है. मोरवा सीट जदयू के खाते में जाने की जैसे ही घोषणा हुई लोजपा नेता अभय कुमार सिंह ने बागी तेवर अपना लिया. अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगे. वैसे इन नेताओं को मनाने के लिए अंदर खाने क्या कुछ चल रहा है यह साफ नहीं है. डैमेज कंट्रोल होगा या नहीं यह पिक्चर आने वाले दिनों में ही साफ हो सकेगा.

Also Read: Bihar Election 2025: कौन हैं बिहार का ‘लूटन बाबू’, सिर्फ चार हजार रुपये में बन गए थे विधायक

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन