बीईओ ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने मंगलवार को बिथान प्रखंड के विभिन्न विद्यालय का औचक निरीक्षण किया.
बिथान : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने मंगलवार को बिथान प्रखंड के विभिन्न विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय खनुआ, प्राथमिक विद्यालय,ठठेरवा, प्राथमिक विद्यालय बेजोड़ सराकत, प्राथमिक विद्यालय पासवान टोल सोहमा समेत कई अन्य विद्यालयों में गये. निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए. वहीं एक शिक्षक एफएलएन प्रशिक्षण के लिए समस्तीपुर के लिए विरमित पाए गए. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बच्चों से कई सवाल भी पूछे और बच्चों के साथ अपना अनुभव भी साझा किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम पोषण योजना का भी जायजा लिया जो की नई मेनू के अनुसार संचालित किए जा रहे थे. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार रौशन से बातचीत करते हुए बीईओ श्री मिश्र ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि डीबीटी का कार्य बिथान प्रखंड में मात्र 48 प्रतिशत ही हुआ है, जो की काफी खेद का विषय है. उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय के द्वारा डीबीटी,अपार आईडी,आधार निर्माण और यूडीएसई से संबंधित कार्य को पूरा करना अनिवार्य है. 20 फरवरी से पहले निश्चित रूप से इसे पूरा कर लें. 20 फरवरी तक कार्य पूर्ण नहीं करने वाले प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जाते-जाते उन्होंने स्वच्छता पर भी बल दिया, उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल व शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




