Samastipur News:बीड़ी श्रमिकों को वैकल्पिक रोजगार को मिलेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:बीड़ी श्रमिकों को वैकल्पिक रोजगार को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रखंड के किसनपुर युसूफ पंचायत के अल्पसंख्यक टोला में महिला बीड़ी श्रमिकों के साथ वैकल्पिक रोजगार एवं उनके बच्चों के शिक्षा सुरक्षा विषय पर बैठक हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड के किसनपुर युसूफ पंचायत के अल्पसंख्यक टोला में महिला बीड़ी श्रमिकों के साथ वैकल्पिक रोजगार एवं उनके बच्चों के शिक्षा सुरक्षा विषय पर बैठक हुई. इसमें अहमदपुर और खालिसपुर गांव की महिला बीड़ी श्रमिकों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में गरीबी एवं भूमिहीनता की बड़ी समस्या है. इस समुदाय के बच्चे शिक्षा से वंचित हैं. जो बच्चे स्कूल में नामांकित हैं वे भी नियमित स्कूल नहीं जाते हैं. खासकर मुस्लिम बालिकाओं में शिक्षा का अभाव है. अधिकतर बच्चे बाल विवाह और बाल श्रम के शिकार हैं. बीड़ी श्रमिकों के आजीविका और रोजगार संवर्धन के लिए कार्यरत विभा कुमारी ने मजबूत संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक संगठित होकर आजीविका की तलाश नहीं करेंगे तब तक आजीविकाहीन बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि महिला बीड़ी श्रमिकों को आजीविका से जोड़ने के लिए पैरवी, नई दिल्ली के सहयोग से दो टोला यथा अहमदपुर और खालिसपुर में आजीविका से जोड़ने के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीड़ी श्रमिकों के सोच के आधार पर रोजगार खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है. समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में दो गांव चिन्हित किये गये हैं. जहां तीस महिलाओं को तीन माह का सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जायेगा. बैठक में किरण कुमारी, ललिता कुमारी, प्रवीण कुमार, रामप्रीत चौरसिया, माजदा खातून, उजाला खातून, हलीमा खातून, कनीज फातिमा, जेवा परवीन, सहाना खातून, गुलशन खातून, मदीना खातून, अख्तरी खातून, सैरुल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन