ePaper

Samastipur News:मशरूम की खेती से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान

Updated at : 23 Nov 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:मशरूम की खेती से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान

राज्य में मशरूम की खेती कर किसानों ना सिर्फ खुद को सशक्त बनाने का काम किया है, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : राज्य में मशरूम की खेती कर किसानों ना सिर्फ खुद को सशक्त बनाने का काम किया है, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है.अतएव मशरूम की खेती से रोजगार सृजन कर किसान आत्मनिर्भर बनेंगे. यह बातें लखनपुर में रविवार को आयोजित किसान पाठशाला के दौरान बीटीएम रवि कुमार मल्लिक ने कही. अध्यक्षता प्रगतिशील किसान पंकज कुमार ने कही. एटीएम धनंजय सिंह व सुधीर कुमार ने सरकार की ओर से मशरूम उत्पादन के लिए दी जाने वाली सहायता की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि मशरूम की खेती से जुड़कर किसान अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं. वैकल्पिक खेती के तौर पर वर्तमान समय में मशरूम उत्पादन से किसानों की तकदीर बदल सकती है. ग्रामीण क्षेत्र की खासकर महिला किसान स्वावलंबी बनने की राह पर निकल पड़ी है. खेतीबाड़ी से जुड़ने की पहल से अब इनके घरों की आर्थिक दशा भी बदलने लगी है. पहले रोजी रोटी के लिए जद्दोजहद करने वाले घरों में आज खुशियां दस्तक दे रही है. इस दौरान ओएस्टर मशरूम उत्पादन की तकनीकी पहलुओं को बताया गया. इस मौके पर मीना देवी, सरोज कुमार, अनीता देवी, राजकुमार सिंह, राज कुमारी देवी, हरिकृष्ण, कविता देवी, शंकर सिंह, उर्मिला देवी, मनोज कुमार, गीता देवी, फूलवती देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन