स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन का पहला मैच बलिया की टीम ने जीता

उद्घाटन मैच पवन इलेवन चकदौलत और शांति निकेतन बलिया के बीच खेला गया. इसमें पवन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया.
दलसिंहसराय : प्रखंड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 10 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक शर्मा, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, सत्यसंध भारद्वाज सहित आये अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया. इससे पूर्व आगत अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार समिति के पुरुषोत्तम भारद्वाज, रामभद्र भारद्वाज, निरंजन झा, नीरज राज ने स्वागत एवं अभिनंदन किया. अतिथियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महंत सुरेश झा के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उद्घाटन मैच पवन इलेवन चकदौलत और शांति निकेतन बलिया के बीच खेला गया. इसमें पवन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया.
शांति निकेतन बलिया की टीम ने 63 रन से विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति निकेतन बलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट पर 307 रन का लक्ष्य खड़ा किया. जिसका पीछा करने उतरी पवन की टीम ने 18 ओवर 2 गेंद में 244 रन ऑल आउट हो गयी. उद्घाटन मैच शांति निकेतन बलिया की टीम ने 63 रन से विजय प्राप्त करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के बेस्ट प्लेयर सोनू कुमार हुए जो नावाद 100 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ ओम प्रकाश द्वारा दिया गया. अम्पायर की भूमिका में आसिफ सोहैले एवं सद्दाम हुसैन थे. उद्घोषक का इं. अंकित ईश्वर एवं नीरज राज ने किया. वहीं स्कोरिंग का कार्य रंकज शर्मा एवं निरंजन महतो ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




