ताजपुर में बजरंग दल जुलूस की तैयारी तेज, 23 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य | Prabhat Khabar Network
ताजपुर के नीम चौक व्यायामशाला द्वारा 23 अगस्त को निकाले जाने वाले बजरंग दल जुलूस को भव्य और सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
Tajpur Bajrang Dal: शहर के नीम चौक स्थित प्रगतिशील नवयुवक व्यायामशाला द्वारा निकाले जाने वाले बजरंग दल जुलूस की तैयारियों को लेकर ताजपुर गुदरी बाजार में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनिकेत कुमार अंशु ने की. बैठक में जुलूस को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से रणनीति बनाई गई.
23 अगस्त को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 अगस्त को पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी:
- आकर्षण: जुलूस में हाथी, घोड़ा, विशाल ध्वज और पताका मुख्य आकर्षण होंगे.
- मार्ग: शोभायात्रा प्रगतिशील नवयुवक व्यायामशाला नीम चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी.
बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
आयोजन की सफलता को लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने अपने-अपने सुझाव दिए. बैठक में कपिल साह, संजीत गुप्ता, प्रदीप राम, संजय साह, सुनील राम, पल्लू महतो, लालबाबू साह, विकास राम, रोहित, हर्ष, रमेश, विकास समेत कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें; 50 किलो गांजा, हेरोइन व 1.30 लाख नकद बरामद, 3 महिलाएं गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










