ePaper

Samastipur News:विभूतिपुर में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर नंगा घुमाने का प्रयास

Updated at : 24 Nov 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:विभूतिपुर में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर नंगा घुमाने का प्रयास

थाना क्षेत्र एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अंधविश्वास की आड़ में लोगों ने बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अंधविश्वास की आड़ में लोगों ने बुजुर्ग महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी. महिला को ””डायन”” बताकर नंगा कर गांव में घुमाने का प्रयास किया गया. जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने महिला की बेटी और पौत्री को उठाकर दुष्कर्म करने की धमकी दी. पीड़ित परिवार ने इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये बयान में बताया कि गत 7 नवंबर को डीह टभका गांव के कतिपय लोगों ने घर पर धावा बोल दिया. आरोपितों ने पीड़ित की पत्नी के बाल पकड़ कर लात-घूसे से मारपीट की. जबरन मैला पिलाने का घिनौना प्रयास किया. इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उनके कपड़े फाड़ दिये. बेपर्द करते हुए गांव में घुमाने की कोशिश की. अन्य स्वजनों के जुटने के बाद जख्मी सदस्यों को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान आरोपितों ने पीछा किया. परी चौक के निकट फिर से घेर लिया. आरोपितों ने पीड़ित के साथ लाठी और बंदूक के कुंदे से मारपीट की. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी और मामले का अनुसंधान शुरु कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन