केवटा में यात्री का अटैची लेकर फरार हुआ अल्टो चालक

थाना क्षेत्र के केवटा में एक यात्री का सामान लेकर अल्टो चालक फरार हो गया. पीड़ित विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ोना चांदपुर निवासी रघुनाथ पासवान ने थाना में आवेदन दिया है.
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के केवटा में एक यात्री का सामान लेकर अल्टो चालक फरार हो गया. पीड़ित विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ोना चांदपुर निवासी रघुनाथ पासवान ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें बताया गया है कि वह रविवार को कोलकाता- सीतामढ़ी एक्सप्रेस से दलसिंहसराय स्टेशन पर उतरे थे. वहां से गाड़ी से एनएच 28 सरदारगंज गये. जहां से घर जाने के लिए एक सफेद रंग का अल्टो जिस पर पहले से दो-तीन लोग बैठे थे, उसी पर सवार होकर घर जाने लगे. इसी दौरान केवटा आंबेडकर मध्य विद्यालय के पास एक सवारी ने नीचे उतरने को कहा. एक यात्री नीचे उतरा. वह अपना बैग ले गया. थोड़ी देर बाद वह आया और बैग ओल्टो में रखा. जिसके बाद ओल्टो तेजी गति से विद्यापति कि और फरार हो गया. इसमें पीड़ित की अटैची भी थी. उसमें 46 हजार रुपये, कुछ कपड़ा सहित कई समान थे. पुलिस छानबीन में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




