Samastipur News:एसिड ब्लास्ट से विवि परिसर में दहशत की माहौल

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:एसिड ब्लास्ट से विवि परिसर में दहशत की माहौल

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के आसपास प्लांट पैथोलॉजी विभाग के दीवाल से सटे कचरे का डिब्बा में रखा एसिड एवं केमिकल ब्लास्ट सम्पूर्ण विवि परिसर को हिलाकर रख दिया है.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के आसपास प्लांट पैथोलॉजी विभाग के दीवाल से सटे कचरे का डिब्बा में रखा एसिड एवं केमिकल ब्लास्ट सम्पूर्ण विवि परिसर को हिलाकर रख दिया है. पुलिस प्रशासन एवं एसएफएल टीम के अधिकारियों ने दल बल के साथ मामले का उद्भेदन में जुट गये हैं. एएसपी संजय कुमार पांडेय ने विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार सिंह से पूछताछ के उपरांत पत्रकारों को बताया कि एसिड ब्लास्ट में मुख्य रूप से पौधा से संबंधित अनुसंधान करने के लिए कई केमिकल को मिलाकर शोध का कार्य किया जाता है. पूछताछ के दौरान वैज्ञानिकों से जानकारी मिला है कि शायद कोई एक्सपायर केमिकल को कोई कर्मी डस्टबिन में डाल दिया होगा. जिसके प्रतिक्रिया से यह ब्लास्ट हो गया है. इस ब्लास्ट में मुख्य रूप से चार मजदूर को घायल होने की बात बतायी जा रही है. जिसमें से एक मजदूर की स्थिति गंभीर बताया गया है. वहीं एएसपी श्री पांडेय ने बताया कि इस तरह की अप्रत्याशित घटना की जांच के लिए एवं सुरक्षा मानकों के आधार पर विवि प्रशासन भी तत्परता बरतते हुए एक कमेटी गठित कर दिया है. जांच प्रतिवेदन आने पर उसका एक प्रति पुलिस प्रशासन को भी हस्तगत कराया जाना है. इधर, विवि परिसर में सोमवार को ही नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन भी शुरू किया गया था। विवि परिसर में सुरक्षाकर्मियों की चौकसी बढ़ा दी गई है. इस मामले को लेकर विवि के कोई भी अधिकारी पदाधिकारी डायरेक्ट प्रेस से सामना करने से पूरी दिन परहेज करते रहे. इस घटना के बाद विवि में सोमवार को सभी संकायों के विभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिकों ने अपना-अपना लेबोरेट्री में रखा हुआ पुराना या फिर एक्सपायर केमिकल की जांच करते रहे. जिससे आगे अब किसी भी तरह की घटना घटने से विवि को पूर्णरूप से बचाया जा सके. मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, आरओ ज्योति कुमारी, वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह सहित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन