samastipur: मलकौली के दीपक हत्या कांड में आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मलकौली गांव के दीपक सहनी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कल्याणपुर . थाना क्षेत्र के मलकौली गांव के दीपक सहनी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान चकमहेसी थाना क्षेत्र के यदुमेहसी गांव के संतोष सहनी के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है. बता दें कि विजय दशमी के दिन रावण दहन देखने गया दीपक लापता हो गया. उसका शव पुलिस ने मलकौली गांव के घोघरा ढाला से जटमलपुर गांव जाने वाली सड़क के बगल के गड्ढे से बरामद किया था. सोमवार की सुबह शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम में भेजने के दौरान लोग आक्रोशित हो गये थे. शव को लेकर महादेव स्थान चौक के समीप मुख्य सड़क दरभंगा-समस्तीपुर को जाम कर दिया. इस मामले में मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कल्याणपुर थाने में आवेदन दिया था. जिसमें बताया गया है कि दशमी के दिन उसके पति बगल के चकमहेसी थाना क्षेत्र के घोघराहा उत्तरी टोला गांव में रावण दहन देखने गये थे. उसके बाद वह घर नहीं लौटे. पुलिस को सूचना देते हुए पड़ोसी गांव के दो युवकों द्वारा अपहरण कर साथ अनहोनी की आशंका जतायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी के आवेदन के आलोक में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था. मृतक के चेहरे पर पूरे शरीर में चोट के दाग नहीं देखे गये. वह दो अक्टूबर को ही बेंगलुरु से आया था. वहीं मजदूरी कर दो परिवार की पालन-पोषण करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




