पत्नी और बेटे के अपहरण का आरोप, विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Author Ankur kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. घर लौटने पर वे नहीं मिले. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर वार्ड संख्या 2 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चे की बरामदगी के लिए जांच और छापेमारी शुरू कर दी है.

घर लौटने पर पत्नी और बेटा नहीं मिले

पीड़ित सुनील कुमार गिरी ने प्राथमिकी में बताया है कि घटना के समय वह किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान मुख्य आरोपी अजय कुमार गिरी उनकी पत्नी और बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. घर लौटने पर दोनों नहीं मिले तो उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की.

तलाश के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी और बेटा आरोपी अजय कुमार गिरी के पास हैं.

यह भी पढ़ें: विभूतिपुर से 13 वर्षीय किशोर चार दिनों से लापता, परिवार परेशान

पत्नी और बेटे को वापस मांगने पर धमकी का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब वह पत्नी और बेटे को वापस लाने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद विनोद गिरी, गौतम गिरी और नवीन कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि उन्होंने साफ कहा कि पत्नी और बेटा वापस नहीं मिलेंगे.

नकदी और जेवर साथ ले जाने का भी आरोप

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी घर से करीब 45 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है. पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी और बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है या उन्हें किसी गलत कार्य में धकेला जा सकता है.

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. महिला और बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद


विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन