एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Author Subash chandra ku|Edited by Prem kumar
Updated:
विज्ञापन
 एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय | Prabhat Khabar Network

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में हुए एसिड ब्लास्ट की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर भाकपा माले ने जताया गहरा आक्रोश।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूसा: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट में लीपापोती किए जाने पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर में 24 नवंबर 2025 को एसिड भरी बोतल फटने से चार कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए थे. यह घटना पैथोलॉजी लैब के निकट हुई थी. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था. घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित की गई थी. लेकिन करीब छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दी है और किसी को भी इतने बड़े घटना के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है.जांच की पूरी प्रक्रिया मांग के बाद भी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Subash Chandra Ku

लेखक के बारे में

By Subash Chandra Ku

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन