बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Author Mahakant pathak|Edited by Prem kumar
Updated:
विज्ञापन

गावपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि उजियारपुर : प्रखंड के गावपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बलभद्रपुर एवं उजियारपुर की टीमों के बीच खेला गया.रोमांचक मुकाबले में बलभद्रपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट का आयोजन गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह के सौजन्य से किया गया.विजेता टीम बलभद्रपुर को ट्रॉफी के साथ दो हजार रुपये नकद पुरस्कार व उपविजेता उजियारपुर की टीम को ट्रॉफी के साथ एक हजार रुपये नकद पुरस्कार पैक्स अध्यक्ष ने प्रदान किया गया. फाइनल मुकाबले में अब्दुल्लाह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. बलभद्रपुर टीम की कप्तानी जीशान व उजियारपुर टीम की कप्तानी प्रवीण कुमार ने की. बलभद्रपुर की ओर से साजन, जीशान, दस्तगीर, अब्दुल्लाह और मनीष ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि उजियारपुर की ओर से किशन, प्रवीण, सिल्टू और बुलेट ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी ने आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन