समस्तीपुर: सिवान के एसडीओ पत्नी संग थे सवार, बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रही थी लग्जरी गाड़ी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हैरानी की बात यह है कि गाड़ी में सिवान के एसडीओ और उनकी पत्नी सवार थे. पुलिस ने गाड़ी को रोका और करीब दो घंटे तक पूछताछ की.

विज्ञापन

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा बाजार के पास तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. घटना के बाद भाग रही गाड़ी को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नरहन बाजार के पास घेरकर पकड़ लिया और विभूतिपुर थाना ले आयी. गाड़ी में सिवान में पदस्थापित एसडीओ और उनकी पत्नी सवार थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीओ दंपती से थाने में करीब दो घंटे हुई पूछताछ

घटना के बाद पुलिस ने एसडीओ दंपती को थाने पर रोककर पूछताछ की. दोनों को करीब दो घंटे तक थाने में रुकना पड़ा. हादसे की जानकारी मिलने पर विभूतिपुर पूरब पंचायत के पूर्व मुखिया विपिन कुमार सहनी भी थाना पहुंचे.

बताया गया कि उनके हस्तक्षेप और पहचान पत्र प्रस्तुत करने के बाद पुलिस ने एसडीओ को पीआर बॉन्ड पर गाड़ी सहित जाने की अनुमति दे दी.

शिकायत नहीं मिलने पर छोड़ी गयी गाड़ी

पूरे मामले को लेकर विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि हादसे के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत या आवेदन दर्ज नहीं कराया गया था. शिकायत नहीं मिलने के कारण वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया. पुलिस के अनुसार, फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर: सिंघिया घाट बाजार में सड़क के बीच जर्जर बिजली पोल, 89 दिन बाद भी नहीं चढ़ा केबल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन