सीटू के आह्वान पर एफसीआई गोदाम पर किया प्रदर्शन

Author Mahakant pathak|Edited by Prem kumar
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में सीटू के आह्वान पर एफसीआई गोदाम के मजदूरों ने बकाया मजदूरी और न्यूनतम वेतन के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

फोटो : 5 गोदाम पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि उजियारपुर : सीटू जिला कमेटी समस्तीपुर के आह्वान पर मंगलवार को बिहार राज्य खाद्य निगम के उजियारपुर प्रखंड में अवस्थित सरायरंजन गोदाम पर सरायरंजन गोदाम के मजदूरों के बकाया मजदूरी भुगतान करने, बिहार सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी बैंक खाता के माध्यम से करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर सभा की अध्यक्षता उमेश सहनी ने किया. संबोधित करते हुए जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता , अध्यक्ष रघुनाथ राय,सह सचिव मुकेश सहनी ,किसान नेता उपेंद्र राय, उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,राजेश कुमार,रामपुकार सहनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला में जो मजदूर बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में अनाज रखने तथा गोदाम से जन वितरण प्रणाली की दुकान , मध्याह्न भोजन वास्ते विद्यालय में अनाज पहुंचाने के लिए प्रति बोड़ी 11 रुपये 67 पैसे की दर से सरकार ठेकेदार को देती है लेकिन ठेकेदार स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में मजदूरों को औसतन मात्र 3 रुपये प्रति बोड़ी ही भुगतान करता है. मजदूर जनवरी में जिला अधिकारी समस्तीपुर,जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम , जितवारपुर, जिला श्रम अधीक्षक समस्तीपुर को आवेदन दिया।जिस पर विचार करने के बजाय सरायरंजन गोदाम को सरायरंजन से हटाकर उजियारपुर में शिफ्ट किया गया है. सरायरंजन का मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है. आश्चर्य है कि देसुआ रैक प्वाइंट पर रेल से अनाज उतारने वाले मजदूर को मात्र एक रुपये 50 पैसा ही मजदूरी दिया जाता है.सूचना के बाद भी कोई अधिकृत अधिकारी वार्ता के लिए उपलब्ध नहीं थे जो सरकार के अलोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाता है. इस लूट के खिलाफ सीटू जिला कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल तथा माननीय मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन मांगें पूरी नहीं करेंगे तो समस्तीपुर का मजदूर संयुक्त और उग्र संघर्ष की तैयारी को बाध्य होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन