समस्तीपुर: खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी, मारपीट व छिनतई का आरोप
विभूतिपुर थाना
समस्तीपुर में एक पत्रकार को पोक्सो एक्ट से जुड़ी खबर प्रकाशित करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही मारपीट कर पैसे भी छीन लिए गए. खबर में पीड़िता की पहचान गुप्त रखने के बावजूद पत्रकार पर हमला हुआ. पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है.
समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले की खबर प्रकाशित करने के बाद स्थानीय पत्रकार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और रास्ते में घेरकर मारपीट व छिनतई करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की पहचान गुप्त रखते हुए खबर प्रकाशित करने से नाराज लोगों पर पत्रकार को गंडक नदी में फेंकने की धमकी देने का भी आरोप है. पीड़ित पत्रकार सौरभ चौधरी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
आपके शहर में
खबर प्रकाशित करने से नाराज होने का आरोप
पीड़ित पत्रकार के अनुसार, पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले की खबर प्रकाशित करने के बाद उन्हें पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी गयी. इसके बाद रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह खबर संकलन के लिए बोरिया घाट की ओर जा रहे थे, तब पिपरपाती पेठिया एकडारा के पास सुनसान स्थान पर उन्हें रोक लिया गया.
आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये छीन लिये गये. आरोप है कि दोबारा वीडियो चलाने या पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.
पत्रकार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की
पीड़ित पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से मामले में कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि खबर में पीड़िता का नाम गुप्त रखने के बावजूद आरोपियों ने नाराज होकर उनके साथ यह घटना की.
मामले में पत्रकार की ओर से थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया है. पुलिस की ओर से आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जानी है.
यह भी पढ़ें
समस्तीपुर में रेलवे संपत्ति चोरी का खुलासा, दो चोरों समेत सामान खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए