Samastipur News:कैतकी कुमैर काली मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:कैतकी कुमैर काली मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

प्रखंड के विष्णुपुर डीहा गांव स्थित कैतकी कुमैर काली माता मंदिर में शुक्रवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस दौरान छाग की बलि दी गई.

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : प्रखंड के विष्णुपुर डीहा गांव स्थित कैतकी कुमैर काली माता मंदिर में शुक्रवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस दौरान छाग की बलि दी गई. यह आयोजन क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के जिलों से आये भक्तों ने हिस्सा लिया. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार कैतकी कुमैर काली माता का यह मंदिर अत्यंत प्राचीन व चमत्कारी है. भक्तों की अटूट आस्था है. यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है. देवी भक्तों के कष्ट हर लेती हैं. मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां देवी को कुछ अर्पित करने आते हैं. इस अनुष्ठान में देवी के जयकारे के इलाका भक्तिमय होता रहा. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ढोल-नगाड़ों और देवी के जयकारों के बीच अनुष्ठान की प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किये गये थे ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन