शातिर हरेराम गिरफ्तार

Published at :01 Jun 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
शातिर हरेराम गिरफ्तार

समस्तीपुर : पटना के बहुचर्चित आदित्य व सौरभ अपहरणकांड सहित कई संगीन मामलों में फरार वैशाली के शातिर अपहरणकर्ता हरेराम चौधरी को मंगलवार देर रात पटोरी पुलिस ने पटोरी बाजार में दबोच लिया. हरेराम के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद किया है. इसकी तलाश मोहिउद्दीननगर पुलिस सहारा बैंक के […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : पटना के बहुचर्चित आदित्य व सौरभ अपहरणकांड सहित कई संगीन मामलों में फरार वैशाली के शातिर अपहरणकर्ता हरेराम चौधरी को मंगलवार देर रात पटोरी पुलिस ने पटोरी बाजार में दबोच लिया. हरेराम के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद किया है.
इसकी तलाश मोहिउद्दीननगर पुलिस सहारा बैंक के मैनेजर नरेश कुमार चौधरी अपहरण कांड में कर रही थी. बता दें कि गत 25 जनवरी को जब अपराधी बैंक मैनेजर का अपहरण कर भाग रहे थे, तो पुलिस ने सरायरंजन थाना क्षेत्र में वाहन का पीछा कर उन्हें बरामद करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उस समय अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया था. उपरोक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बुधवार को बताया कि रात पटोरी पुलिस स्टेशन से बाजार जा रही थी, तो हरेराम पुलिस को देख भागने लगा. पुलिस टीम में शामिल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ,दारोगा ताराकांत झा, जमादार राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. युवक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाने के करनौती गांव निवासी सुरेश चोधरी के पुत्र हरेराम चौधरी के रूप में की गयी.
एसपी ने बताया कि हरेराम गिरोह का सरगना है. मैनेजर अपहरण के दौरान यह भागने में सफल रहा था. गिरफ्तार हरेराम ने एसपी के समक्ष कबुल किया कि व मैनेजर के परिजन से 30 लाख रुपये फिरौती लेने की योजना बनायी थी. अपहरण के बाद उसे बक्सर लेकर जा कर छिपाता. एसपी ने बताया कि हरेराम गिरोह के ज्यादातर अपराधी गिरफ्तार हो चुके थे इस कारण यह कुछ नये लड़के को लेकर नया गिरोह बनाने की योजना बना रहा था.
पटना के सौरभ व आदित्य अपहरण कांड में है वांछित : एसपी ने बताया कि हरेराम ने अपने गिरोह के लोगों के साथ वर्ष 2011 में पटना के गर्दनीबाग से सौरव कुमार नामक व्यक्ति का अपहरण किया था. इस मामले में इस अपराधी पर 316/11 मामला भी गर्दनीबाग थाने में दर्ज है. इसके अलावा पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से वर्ष 2012 में इसने आदित्य राज नाम छात्र का अपहरण कर लिया था. इस के अलावा इस अपराधी पर वैशाली के महनार में आर्म्स एक्ट , सरायरंजन में चोरी का सामान रखने आदि कई मामले दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन