अब धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए वार्ड पार्षद

समस्तीपुर : बीते मंगलवार को नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद अब सभापति व उपसभापति पद की राजनीति चरम पर है. सभापति व उपसभापति पद के दावेदार कई दिग्गज अपने पक्ष में पार्षदों को गोलबंद करने में जुट गए हैं. कई दिग्गज अपने समर्थक पार्षदों के साथ तीर्थाटन को रवाना हो गए तो कई […]
समस्तीपुर : बीते मंगलवार को नगर निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद अब सभापति व उपसभापति पद की राजनीति चरम पर है. सभापति व उपसभापति पद के दावेदार कई दिग्गज अपने पक्ष में पार्षदों को गोलबंद करने में जुट गए हैं. कई दिग्गज अपने समर्थक पार्षदों के साथ तीर्थाटन को रवाना हो गए तो कई निकलने की तैयारी में जुटे हैं.
माना जा रहा है कि ये सभी सभापति व उपसभापति के चुनाव के एक दिन पहले तीर्थाटन से वापस लौटेंगे. कुछ दिग्गजों को तो हार का सामना भी करना पड़ा लेकिन वे अपने सगे-संबंधी को जीत दिलाने में कामयाब रहे. रिजल्ट आने के बाद नगर परिषद बोर्ड के गठन को ले दो गुट अभी तक पूरी तरह सक्रि य दिख रहे हैं. एक गुट के लगभग छह वार्ड पार्षद धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गए. इस धार्मिक यात्रा में 6 पार्षदों के साथ सभापति पद की सशक्त दावेदार मानी जा रही पार्षद भी शामिल है. अगर सभापति व उपसभापति के चुनाव तक ये सभीछह पार्षद एक गुट में रह गए तो निश्चित तौर निकाय चुनाव परिणाम की तरह नये बोर्ड के गठन में भी बदलाव की बयार देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










