शिशु जन्म मृत्यु दर में आयी कमी

समस्तीपुर : पिछले कुछ वर्षो में नवजात शिशु के जन्म एवं मृत्यु दर में कमी आयी है. यह काफी सुकून देने वाला है. पहले जहां एक हजार में 42 बच्चों की मौत जन्म के समय ही हो जाती थी वहीं यह घटकर 28 प्रति हजार हो गया है. पर हमें इसमें और कमी लाने की […]
समस्तीपुर : पिछले कुछ वर्षो में नवजात शिशु के जन्म एवं मृत्यु दर में कमी आयी है. यह काफी सुकून देने वाला है. पहले जहां एक हजार में 42 बच्चों की मौत जन्म के समय ही हो जाती थी वहीं यह घटकर 28 प्रति हजार हो गया है. पर हमें इसमें और कमी लाने की जरुरत है. एक भी नवजात की मौत जन्म के बाद नहीं हो इसको ध्यान में रखकर हमें कार्य करना है. उक्त बातें डीएम प्रणव कुमार ने कही. वे शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर ओर से कमजोर नवजात की ट्रैकिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद कही. उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से ही सही देखरेख की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










