तेज धूप में भी पस्त नहीं हुअा वोटरों का हौसला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

महिलाओं ने भी जज्बे के साथ किया अपने मतािधकार का प्रयोग समस्तीपुर : रविवार को नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी का जोश दिखा. नगर परिषद के विभिन्न बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की लंबी कतार थी. हर उम्र की महिला कतार में खड़ी होकर वोट डाल रहीं थीं. युवतियां, नवविवाहिता से लेकर […]
विज्ञापन
महिलाओं ने भी जज्बे के साथ किया अपने मतािधकार का प्रयोग
समस्तीपुर : रविवार को नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी का जोश दिखा. नगर परिषद के विभिन्न बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की लंबी कतार थी. हर उम्र की महिला कतार में खड़ी होकर वोट डाल रहीं थीं. युवतियां, नवविवाहिता से लेकर बुजुर्ग महिलाएं मनपसंद प्रत्याशी चुनने के लिए चिलचिलाती धूप में बूथों पर अपनी बारी की प्रतीक्षा में खड़ी होकर पसीना बहा रहीं थीं. वार्ड संख्या 1, 2, 8, 11, 22 स्थित बूथों पर भी महिलाएं काफी देर तक खड़ी हो अपनी बारी का इंतजार करती नजर आयीं.
वार्ड संख्या 2 स्थित बूथ पर पर्दानशीं महिलाएं भी अपने मताधिकार का प्रयोग उत्साह के साथ कर रहीं थीं. साथ ही वार्ड एक में सड़क पर लगे चलंत बूथ पर तो महिलाएं खुले आसमान तले भीषण तपिश के बीच कतार में खड़ी दिखीं. दोपहर के समय जब गरमी चरम पर थी और सूर्य भगवान बीच आसमान में परवान पर थे,
तब कतार में खड़ी इन महिलाओं का मतदान के प्रति निष्ठा देखते ही बन रही थी. इस बूथ पर न तो छांव की व्यवस्था थी और न ही गला तर करने के लिए दो बूंद पानी की ही व्यवस्था. फिर भी लोकतंत्र के मालिक अपनी भूमिका साबित करने के लिए जी-जान से लगे दिखे, जिसमें महिलाएं सबसे आगे नजर आयीं. नगर परिषद से वार्ड पार्षद पद के दावेदारों में महिलाओं की संख्या खासी है, ऐसे में अपेक्षा थी ही कि आधी आबादी मतदाता के रूप में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी. अपेक्षा के अनुरूप चुनाव में महिलाओं ने इस बार अपनी भागीदारी भी दिखायी.
भीषण गरमी व चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा मतदाताओं का जोश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










