डीइओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर दी टीसी

Published at :19 May 2017 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कर दी टीसी

समस्तीपुर : सरकारी उच्च विद्यालय में चल रहे नामांकन के क्रम में फर्जी टीसी देने का मामला प्रकाश में आया है. टीसी की जांच के क्रम में यह खुलासा एचएम ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में नामांकन प्रक्रिया के दौरान टीसी दिया गया था. टीसी पर डीइओ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सरकारी उच्च विद्यालय में चल रहे नामांकन के क्रम में फर्जी टीसी देने का मामला प्रकाश में आया है. टीसी की जांच के क्रम में यह खुलासा एचएम ने किया है. मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन में नामांकन प्रक्रिया के दौरान टीसी दिया गया था. टीसी पर डीइओ ब्रजेश कुमार ओझा का हस्ताक्षर हू-ब-हू मिला,

लेकिन इस फर्जी टीसी को जारी करने के दौरान एक गलती ने मामले की पोल खोल कर रख दिया है. वहीं फर्जीवाड़ा में अब टीसी भी शामिल हो गया है. इधर, शक होने पर उक्त विद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी डीइओ को दी. टीसी पर फर्जी हस्ताक्षर देख डीइओ स्तब्ध रह गये. डीइओ ने जब काफी बारीकी से जांच की, तो कार्यालय का मुहर फर्जी पाया गया. डीइओ ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कह पाना संभव है. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय ढंग से जांच शुरू कर दी है.

पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही परत दर परत खुलासा किया जायेगा. टीसी पर लगी मोहर व हस्ताक्षर मेरे नहीं है. आखिर फर्जी हस्ताक्षर व मोहर का प्रयोग किसने किया? इस बाबत अब स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करके जानकारी मांगने की तैयारी चल रही है.

इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद से फर्जी टीसी को जारी करनेवाले विद्यालय पर पैनी नजर रखी जा रही है. सूत्रों की मानें, तो शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से टीसी बनाकर उनका दुरुपयोग करने का खेल अरसे से चल रहा है. इस खेल पर यदि सख्ती से जांच करायी जाये, तो कई विभागीय कर्मचारी आदि लपेटे में आ जायेंगे.

मिथिला स्टूडेंट यूनियन का सदस्यता अभियान शुरू : समस्तीपुर. मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से समस्तीपुर कॉलेज में एमएसयू की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. नेतृत्व अंकित कुमार और सरफराज आलम ने की. मौके पर अमित ठाकुर, विमल मैथिल, अमित सिंह आदि उपस्थित थे.
मोहर से खुला राज, नामांकन के दौरान सामने आया मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन