आंधी से कई झोंपड़ियां तबाह

Published at :18 May 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी से कई झोंपड़ियां तबाह

मौसम. तेज आंधी के साथ हल्की बूंदा-बांदी से मौसम हुआ सुहाना तपती धूप व उमस भरी गरमी से मिली राहत, कई घंटे तक प्रभावित रही बिजली सप्लाई समस्तीपुर : जिले में बुधवार की दोपहर आयी तेज आंधी ने गांव घरों में काफी नुकसान पहुंचाया. आंधी की चपेट में आकर कई झोपड़ियां पूरी तरह बरबाद हो […]

विज्ञापन

मौसम. तेज आंधी के साथ हल्की बूंदा-बांदी से मौसम हुआ सुहाना

तपती धूप व उमस भरी गरमी से मिली राहत, कई घंटे तक प्रभावित रही बिजली सप्लाई
समस्तीपुर : जिले में बुधवार की दोपहर आयी तेज आंधी ने गांव घरों में काफी नुकसान पहुंचाया. आंधी की चपेट में आकर कई झोपड़ियां पूरी तरह बरबाद हो गयी. वहीं करकट वाले घरों की छत तेज हवा से उड़ गये. आंधी से सड़कों पर धूल ही धूल उड़ रही थी. इससे बचने के लिये लोग आसपास की दुकानों का सहारा ले रहे थे. आंखों में धूल जाने से लोगों को रास्ता तक दिखाई नहीं पड़ रहा था. चारों ओर घना अंधकार छा गया था. आंधी से दुकानों की छत तो सड़कों पर प्रचार वाले बोर्ड भी धराशायी हो रहे थे.
अनुमान के अनुसार इस दौरान हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रही होगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम की मेहरबानी लोगों पर ऐसे ही जारी रहेगी.
हालांकि, इस दौरान किसी जान माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है. इधर, बुधवार को सुबह से जारी भीषण धूप पर आंधी के बाद ब्रेक लग गया. इससे लोगों ने राह की सांस ली है. लोगों को बारिश व आंधी की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही थी. दोपहर में जब मौसम ने करवट लिया था लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी. आंधी व बारिश ने कुछ देर के लिये मौसम को सुहावना बना दिया. लोगों को पसीने के कष्ट से निजात मिला. तेज हवा के बाद से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन