44 बोतल विदेशी शराब जब्त

Published at :18 May 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
44 बोतल विदेशी शराब जब्त

कार्रवाई. अवध-असम और जनसाधारण एक्सप्रेस में जांच चेकिंग के दौरान स्थानीय जंकशन पर जीआरपी को मिली सफलता पुलिस को देख कारोबारी फरार समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन पर मंगलवार रात जीआरपी ने लालगढ़ से न्यूतीनसुकिया जा रही 15910 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से सेना के जवान के बक्से से बीस बोतल विदेशी शराब बरामद की […]

विज्ञापन

कार्रवाई. अवध-असम और जनसाधारण एक्सप्रेस में जांच

चेकिंग के दौरान स्थानीय जंकशन पर जीआरपी को मिली सफलता
पुलिस को देख कारोबारी फरार
समस्तीपुर : स्थानीय जंकशन पर मंगलवार रात जीआरपी ने लालगढ़ से न्यूतीनसुकिया जा रही 15910 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से सेना के जवान के बक्से से बीस बोतल विदेशी शराब बरामद की है. इसके अलावा अमृतसर से सहरसा जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस से भी लावारिस अवस्था में 24 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में पुलिस ने सफलता पायी. पुलिस को उक्त सफलता चेकिंग के दौरान मिली. सेना के जवान के बक्से में स्टेशन पर दूसरी बार शराब बरामद हुई है.
जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि रात गुप्त सूचना मिली कि अवध आसाम एक्सप्रेस से सेना के जवान के बक्से में भारी मात्र में कारोबारी शराब लेकर आ रहे हैं. सूचना पर ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया, तो ट्रेन में एक लावारिस काले रंग का बक्सा मिला. उस तरह का बक्सा अक्सर सेना के जवान लेकर चलते हैं. पूछे जाने पर किसी भी यात्री ने स्वामित्त का दावा नहीं किया. शक के आधार पर बक्से को खोला गया, तो बक्से में रॉयल स्टेज कंपनी की 750 एमएल 20 बोतल शराब मिली.
बरामद शराब पर सेल फाॅर हरियाणा लिखा था. उधर, पुलिस की एक टीम ने अमृतसर से सहरसा जा रही जनसाधरण एक्सप्रेस में तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने शीट के नीचे बैग में छिपाकर रखी गयी किंस गोल्ड कंपनी की दस बोतल व रॉयल आर्म कंपनी की 14 बोतल शराब बरामद की है. उस पर सेल फाॅर चंडीगढ़ लिखा है. पुलिस ने इस मामले में एक
प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन