शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : पटोरी थाने के फतेहपुर में शराब बरामद करने गयी पुलिस पर लोगों ने पथराव किया. लाठी डंडे से हमला कर सिपाही उपेंद्र प्रसाद को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पुलिस वहां से जान बचा कर भाग निकली. घायल सिपाही का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. बाद […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) : पटोरी थाने के फतेहपुर में शराब बरामद करने गयी पुलिस पर लोगों ने पथराव किया. लाठी डंडे से हमला कर सिपाही उपेंद्र प्रसाद को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. पुलिस वहां से जान बचा कर भाग निकली. घायल सिपाही का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. बाद में पुलिस ने कारोबारी की मां समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने वहां से 25 बोतल शराब बरामद की.
शराब कारोबारियों ने जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार व दारोगा टीके झा के नेतृत्व में फतेहपुर के राम प्रवेश राय के घर शराब के लिए छापेमारी करने रविवार की देर रात पहुंची. रामप्रवेश राय तथा उसके एक संबंधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शराब निकालने में जुट गयी. इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और सिपाही उपेंद्र की पिटाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.
अचानक हुए इस हमले से पुलिस हटने को मजबूर हो गयी. किसी तरह गाड़ी लेकर निकल भागी. भागने के क्रम में एक सिपाही उपेंद्र प्रसाद छूट गया जिसे ग्रामीणों ने पीटा. गंभीर हालत में उसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. बाद में उग्र ग्रामीणों ने हिरासत में लिये गये रामप्रवेश व उसके संबंधी को पुलिस से मुक्त करा लिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रवीश कुमार के द्वारा बाद में मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर, विद्यापतिनगर, ताजपुर, हलई एवं समस्तीपुर से पुलिस बल बुला कर पूरी रात छापेमारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










