सुपारी लेकर समस्तीपुर के अपराधियों ने धनबाद में खेला खूनी खेल!

समस्तीपुर : धनबाद के डिप्टी मेयर समेत चार लोगों की हत्या समस्तीपुर के एक अापराधिक गिरोह को सुपारी देकर करायी गयी है. चर्चा है कि हत्या में मुसरीघरारी व उजियारपुर थाना क्षेत्र का एक आपराधिक गिरोह शामिल है. इस मामले में सोमवार को धनबाद पुलिस ने दूसरे दिन नगर थाने के एक सिनेमा हॉल , […]
समस्तीपुर : धनबाद के डिप्टी मेयर समेत चार लोगों की हत्या समस्तीपुर के एक अापराधिक गिरोह को सुपारी देकर करायी गयी है. चर्चा है कि हत्या में मुसरीघरारी व उजियारपुर थाना क्षेत्र का एक आपराधिक गिरोह शामिल है. इस मामले में सोमवार को धनबाद पुलिस ने दूसरे दिन नगर थाने के एक सिनेमा हॉल , चीनी मिल परिसर के अलावा मुफस्सिल थाने के मोहनपुर व उजियारपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. पुलिस जिस अपराधी की टोह में समस्तीपुर पहुंची है, उसका कोई सुराग नहीं मिला. सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने बताया कि धनबाद पुलिस रविवार देर रात समस्तीपुर पहुंची थी.
पुलिस ने नगर व मुफस्सिल पुलिस के साथ कई स्थानों पर छापेमारी की है. अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. दूसरी ओर इस मामले में एक सिनेमा हॉल के रिश्तेदार का नाम आ रहा है. अनुसंधान के मद्देनजर टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. गौरतलब है कि झारखंड के धनबाद में डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों को अपराधियों ने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










