उपद्रवियों ने पेट्रोल छिड़क घर में लगायी आग

Published at :27 Mar 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों ने पेट्रोल छिड़क घर में लगायी आग

वारिसनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के डरसुर गांव में शनिवार की रात लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर एक घर में आग लगा दी. इस घटना में एक गाय, दो बाइक, एक ट्रैक्टर व गहने समेत पूरा घर जल कर राख हो गया. इसमें 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा […]

विज्ञापन

वारिसनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के डरसुर गांव में शनिवार की रात लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर एक घर में आग लगा दी. इस घटना में एक गाय, दो बाइक, एक ट्रैक्टर व गहने समेत पूरा घर जल कर राख हो गया. इसमें 15 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित गृहस्वामी राम सरोवर राय की ओर से रविवार को स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें नौ लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा 4-5 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया है.

प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि घटना की रात वह खाना खाने के बाद सोने चले गये. देर रात शोर सुन कर उनकी नींद खुल गयी. देखा कि घर की बगल में दालान के पास वीरो राय, रामबाबू राय, ललित राय, सुशील राय सहित 13-14 लोग खड़े थे. हाथ में प्लास्टिक का डिब्बा रखे हुए थे. डिब्बे में से पेट्रोल घर में छिड़क रहे हैं. इस पर जब वह पूछने गये, तो सभी ने आग लगा दी. उन्होंने कहा है कि अचानक हुई घटना में एक गाय झुलस कर मर गयी. एक ट्रैक्टर, दो बाइक व गहने समेत पूरा घर जल कर

उपद्रवियों ने पेट्रोल
राख हो गया. इसमें करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है. थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया है कि पीड़ित का जमीन काे ले वर्षों से विवाद चल रहा है. यह घटना उसी का प्रतिफल प्रतीत होता है. वैसे पुलिस अन्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर भी जांच करने में जुटी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. इस घटना में जो भी संलिप्त होंगे, बक्शा नहीं जायेगा.
विवाद का कारण बना भूखंड
जिस जमीन में बनाये घर व दालान को जलाने की बात कही जा रही है वह जमीन कई वर्षों से विवाद का अखाड़ा बनी हुई है. जिस प्लॉट में वह घर है उसकी अगल-बगल डरसुर ठाकुरबाड़ी का भूखंड है. इसका एक हिस्सा ठाकुरबाड़ी के महंत मंगल दास ने पूर्व में सरकारी विद्यालय के लिए राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री कर दी है.
इस जमीन से सटे एक हिस्से में पीड़ित ने अपना फूस का घर व दालान बना रखा था. वहीं कई ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति करते हुए इसे खाली कराने की अपील पदाधिकारियों से की है. जानकारी के अनुसार जमीन को पदाधिकारियों द्वारा आज कल में खाली कराने की बात सामने आ रही है. अब आग किसने लगायी, क्यों लगायी, यह तो पुलिस ही जांच कर सामने लायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन