करंट से मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा

शिवाजीनगर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोग आपसी मदद से उसे उठा कर इलाज के लिए समस्तीपुर ले गये. उसकी स्थिति भी नाजुक बतायी जा रही […]
शिवाजीनगर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोपुर गांव में मंगलवार की दोपहर 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोग आपसी मदद से उसे उठा कर इलाज के लिए समस्तीपुर ले गये. उसकी स्थिति भी नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बाघोपुर गांव में दोनों मजदूर चापाकल की गड़ाई का काम कर रहे थे. इसी क्रम में बगल से गुजर रहे 11 हजार विद्युत तार में चापाकल का पाइप छू गया.
इसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय राकेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरा मजदूर कारी राम बुरी तरह झुलस गया. उसे स्थानीय लोग आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर के लिए ले गये. कुछ लोगों ने बताया कि मृत युवक खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. बचपन में पिता का देहांत हो जाने पर बाघोपुर अपने ननिहाल में रह कर मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इधर, घटना के बाद आसपास में मातमी सन्नाटा छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










