रेल थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत

Published at :07 Mar 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
रेल थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत

समस्तीपुर : रेल आइजी अमित कुमार ने बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान सोमवार को मुजफ्फरपुर में जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम समेत पांच पुलिसकर्मियों को अच्छे अनुसंधान के लिए पुरस्कृत किया है. पुरस्कृत होने वालों में जमादार द्वारिका प्रसाद सिंह, सिपाही अखिलेश कुमार, रामाकांत तिवारी व रीतेश कुमार शामिल हैं. पुरस्कार के रूप में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेल आइजी अमित कुमार ने बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान सोमवार को मुजफ्फरपुर में जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम समेत पांच पुलिसकर्मियों को अच्छे अनुसंधान के लिए पुरस्कृत किया है. पुरस्कृत होने वालों में जमादार द्वारिका प्रसाद सिंह, सिपाही अखिलेश कुमार, रामाकांत तिवारी व रीतेश कुमार शामिल हैं.

पुरस्कार के रूप में पुलिस पदाधिकारियों को दो हजार रुपये नकद के अलावा प्रमाणपत्र दिया गया.गत वर्ष 28 अप्रैल को समस्तीपुर सहरसा सवारी गाड़ी में यात्रियों के साथ अपराधियों ने सिंघिया घाट के पास चलती ट्रेन में लूटपाट की थी. उक्त डाकाकांड में एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की थी. पुलिसिया दबाव के कारण तीन अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर भी किया था. पुलिस ने हसनपुर शासन के पास छापेमारी कर लूटी गयी लैपटॉप आदि बरामद की थी. इस मामले में पूर्व में डीजीपी ने रेल डीएसपी स्मिता सुमन को अच्छे निर्देशन के लिए अवार्ड दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन