कर्मी का मोबाइल जब्त

Published at :05 Mar 2017 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मी का मोबाइल जब्त

प्रश्नपत्र लीक. दूसरे दिन भी डीइओ कार्यालय पहुंची पुलिस डीइओ के कक्ष में आधा घंटा तक जमी रही पुलिस मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराने पहुंचा था जीआरपी थाना मामले की जानकारी पर जीआरपी ने भगाया समस्तीपुर : प्रश्नपत्र लीक मामले में नगर पुलिस शनिवार को दूसरे दिन डीइओ कार्यालय पहुंची. पुलिस के कार्यालय […]

विज्ञापन

प्रश्नपत्र लीक. दूसरे दिन भी डीइओ कार्यालय पहुंची पुलिस

डीइओ के कक्ष में आधा घंटा तक जमी रही पुलिस
मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराने पहुंचा था जीआरपी थाना
मामले की जानकारी पर जीआरपी ने भगाया
समस्तीपुर : प्रश्नपत्र लीक मामले में नगर पुलिस शनिवार को दूसरे दिन डीइओ कार्यालय पहुंची. पुलिस के कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया.
कर्मियों के बीच चर्चा होने लगी कि आज कार्यालय के किसी कर्मी की गिरफ्तारी होगी. आधे घंटे तक कार्यालय में पुलिस ने विभिन्न कर्मियों से पूछताछ की. इस दौरान दारोगा संजय कुमार सिंह डीइओ के कक्ष में भी लंबे समय तक रहे. चर्चा है कि उन्होंने डीइओ से भी इस मुद्दे पर पूछताछ की है.
बाद में उन्होंने एक कर्मी का मोबाइल ऑन रिकार्ड जब्त कर लिया. उक्त कर्मी का मोबाइल शुक्रवार को सदर डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने जांच के लिए लिया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्मी के मोबाइल से पुलिस को कुछ सूत्र मिला है. इसके सहारे पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुटी है. माना जा रहा है आने वाले दिनों में इसको लेकर उक्त कर्मी की गिरफ्तारी भी हो सकती है. सदर डीएसपी ने कहा कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी. इस मामले में अाधिकारिक तौर पर डीएम ही बयान देंगे.
मोबाइल गुम होने का सनहा ले शिक्षक पहुंचा जीआरपी
पुलिस महकमे में हो रही चर्चा पर भरोसा करें, तो एक शिक्षक जीआरपी थाना में अपनी मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराने के लिए पहुंचा था. पुलिस सूत्रों का बताना है कि उसी मोबाइल नंबर से डीइओ कार्यालय के कर्मी के मोबाइल पर प्रश्न पत्र आया था. हालांकि, मामले की जानकारी होने के बाद जीआरपी ने सनहा दर्ज किये बिना ही उसे वापस लौटा दिया था.
वैसे सूत्रों की मानें तो उक्त मोबाइल के चोरी होने का सनहा जिले के एक थाना में पूर्व की तिथि में दर्ज हो चुका है. इस बाबत पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि एक शिक्षक मोबाइल गुम होने से संबंधी शिकायत लेकर थाने आये थे शक होने पर उन्हें वापस कर दिया गया.
पूर्व से चर्चा में रहा है डीइओ कार्यालय
प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर पुन: चर्चा में आये डीइओ कार्यालय परिसर हमेशा सुर्खियों में रहा है. कुछ दिन पूर्व कार्यालय परिसर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतल बरामद की गयी थी. हालांकि, इस मामले में किसी कर्मी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी. पुलिस का कहना था कि कार्यालय का परिसर खुला हुआ है व स्टेशन रोड से जुड़ा है संभव है कि कोई रात के अंधेरे में शराब पी कर यहां बोतल फेंक दिया होगा. वैसे पुलिस मामले के हर बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है़ े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन