राज्य में कानून व्यवस्था चौपट

Published at :05 Mar 2017 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में कानून व्यवस्था चौपट

विरोध. भाजपाइयों ने मद्य निषेध मंत्री का फूंका पुतला, बोले शहर में प्रतिरोध मार्च निकाल कर की सभा समस्तीपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिहार सरकार के मद्यनिषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल मस्तान की बरखास्तगी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. जिला कार्यालय से मंत्री के पुतला […]

विज्ञापन

विरोध. भाजपाइयों ने मद्य निषेध मंत्री का फूंका पुतला, बोले

शहर में प्रतिरोध मार्च निकाल कर की सभा
समस्तीपुर : पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिहार सरकार के मद्यनिषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल मस्तान की बरखास्तगी की मांग को लेकर भाजपाइयों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. जिला कार्यालय से मंत्री के पुतला के साथ जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंत्री के विरोध में जमकर नारे लगाये. स्टेशन चौक पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गयी. पार्टी जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि पीएम का अपमान देश का अपमान है.
मंत्री के उस बयान की जितनी निंदा की जाय कम है. उन्होंने कहा कि बिहार में विकास एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. शराबबंदी फ्लाॅप है. आज शराब का नेटवर्क चलाकर घर घर उसकी खेप पहुंचायी जा रही है. जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री श्री मस्तान को अविलंब बरखास्त करने की मांग की. जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता के संचालन में रंजीत निर्गुणी, सत्येंद्र नारायण सिंह,
राकेश राज, ललन प्रसाद सिंह, शशिधर झा, विमला सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, अर्जुन यादव, प्रभात कुमार, कपिलदेव चौधरी, दीपक मंडल, मुकेश कुमार सिंह, सुनील पासवान, अरविंद कुमार, नीरज भारद्वाज, रीता पासवान, उमा शंकर मिश्र, राज कपूर सिंह, अमन पराशर, अनिश राज, सुजेय पांडेय, प्रमेश कुशवाहा, राम दुलार चौरसिया, राज कुमार पंडित, रोशन कुमार, कृष्ण बालक, माला शर्मा, किरण कुमारी, अजय कुमार चौधरी, सुनील महतो, सुनील चौधरी, डाॅ मीरा कुमार, जय मंगल राय, राजीव मिश्र, जितेंद्र कुशवाहा आदि ने सभा को संबोधित करते हुए मंत्री की बरखास्तगी की मांग रखी. बाद में मंत्री के पुतले में आग लगाकर कार्यकर्ताओं ने रोष
जताया व राज्यपाल के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन