चल सइयां फागुन आइल चल अपन गांव में..

Published at :01 Mar 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
चल सइयां फागुन आइल चल अपन गांव में..

पुलिस-पब्लिक सप्ताह के समापन पर कवियों ने छोड़े हास्य व्यंग के बाण मोहिउद्दीननगर : थाना परिसर में सोमवार की देर शाम पुलिस पब्लिक सप्ताह के समापन पर नामचीन कवियों एवं शायरों का जमावड़ा हुआ. कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं के अंर्तमन को सिर्फ झकझोरा ही नहीं अपितु गुद्गुदाने के लिए […]

विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक सप्ताह के समापन पर कवियों ने छोड़े हास्य व्यंग के बाण

मोहिउद्दीननगर : थाना परिसर में सोमवार की देर शाम पुलिस पब्लिक सप्ताह के समापन पर नामचीन कवियों एवं शायरों का जमावड़ा हुआ. कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं के अंर्तमन को सिर्फ झकझोरा ही नहीं अपितु गुद्गुदाने के लिए विवश कर दिया़ इसके साथ साथ प्रतिभाशाली युवा लोक गीत कलाकार ब्रजेश कुमार सुमन एवं साथियों के द्वारा छेड़े गये लोकगीत के तरानों ने वसंत की वासंतिकता को मादकता में बदल दिया़ युवा कवि मृदुल ने जब अपनी कविता ‘चलù सइयां फागुन आइल, चलù अपन गांव में‘ कविता सुनायी तो सुधि श्रोताओं के समक्ष फिंजा में होली की महक की खुशबू बिखरने लगी़ वहीं कवि हरिनारायण सिंह हरि ने जोगिरा गीत के माध्यम से श्रोताओं को ठिठोली करने के लिए मजबूर कर दिया़ बेलगाम बाजितपुरी ने जब अपनी रचना
‘पत्नी कमायेगी और पति बच्चा खेलायेगा‘ सुनायी तो महफिल में हंसी के फब्बारे फूट पड़े. कवि बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर ने ‘राजनीतिक के दौड़ में गदहा बनो या बैल‘ सुनाकर वर्तमान परिस्थिति का बखूबी चित्रण किया़ शयूम जावेद ने ‘कभी भी बटकर अपना वतन छोटा नहीं करना‘ सुनाकर एकता का संदेश दिया़ वहीं आचार्य लक्ष्मी दास ने जब ‘वांसतिरंग बुढ़वा बड़ा स्मार्ट फाइब जी मोबाइल राखे जेबिया‘ सुनाया तो श्रोताओं के मन में हंसी के रसगुल्ले फुट़े
वहीं इन्तखाब आलम ने पहले तो देश में आवारगर्दी फैलती थी लेकिन आजकल कुवारगर्दी फैल रही है़ कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राजेश कुमार ने फीता काट कर किया़ इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिस व पब्लिक में समन्वय स्थापित होती है़ जिससे प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ती है. कार्यक्रम का संयोजन एसएचओ असगर इमाम तथा संचालन प्रो़ अशरफ इमाम ने किया़ मौके पर प्रमुख जवाहर राय, उपप्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, जिला पार्षद बालेश्वर सिंह, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ सोहन राम, आरक्षी निरीक्षक राम नरेश पासवान, हम जिला अध्यक्ष रामाश्रय ठाकुर, युवा राजद जिला अध्यक्ष अमरेश राय, अधिवक्ता सदानंद राय, त्रिलोकी राय, जिला कांग्रेस महासचिव रामदयाल सिंह सहित क्षेत्र के गण्यमान्य मौजूद थ़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन