बिहार : समस्तीपुर में दवा व्यवसायी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Updated at : 09 Jan 2017 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में दवा व्यवसायी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में पूसा थाना के बिरौली और गढ़िया चौक के बीच पातेपुर चौक पर सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी को गोली मार दी. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी समस्तीपुर की ओर भाग गये. स्थनीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए शहर के निजी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में पूसा थाना के बिरौली और गढ़िया चौक के बीच पातेपुर चौक पर सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी को गोली मार दी. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी समस्तीपुर की ओर भाग गये. स्थनीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए शहर के निजी किलनिक में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीनमेंजुटी है.

घटना के संबंध में बताया गया है कि पातेपुर निवासी रामबालक महतो का पुत्र पंकज कुमार सोमवार की देर शाम चौक स्थित अपनी दवा दुकान को बंद कर रहा था. इसी क्रम में गढ़िया चौक की और से एक बाइक पर सवार अपराधी वहा पहुंचे और पंकज को निशाना बना गोली चला दी. गोली पंकज के आंख के पास लगी है. अस्थनीय लोगों केमुताबिक अपराधियों नेचार गोली चलायी है. जख्मी व्यवसायी का निजी किलनिक में इलाज चल रहा है. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. वैसे पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन